Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 9, 2021

कारीछापर घरघोड़ा से पैसेंजर ट्रेन चलाने की माँग



घरघोड़ा। भूपदेवपुर-धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर में 2019 से ही रोज़ाना मालगाड़ियों का परिचालन हो रहा है। लेकिन बुनियादी यातायात की कमी से जूझते आदिवासी बहुल और औद्योगिक क्षेत्र घरघोड़ा अब तक यात्री ट्रेन की सुविधा से महरूम है। वहीं खस्ता हाल सड़कों ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। यही कारण है कि क्षेत्र में यात्री ट्रेन चलाने की माँग अब जोर पकड़ने लगी है। आज नगर पंचायत घरघोड़ा के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद सुरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व रायगढ़ जिले के पर्यवेक्षक डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की है।


श्री चौधरी ने पत्र में कहा है कि भूपदेवपुर धरमजयगढ़ कारीडोर परियोजना पूरी हो चुकी है। इसमें कोयले के परिवहन के लिए मालगाड़ियाँ लगातार 2 वर्षों से चल रही हैं। इस योजना में यहां पैसेंजर ट्रेन चलाने का पहले से ही प्रावधान किया गया है। इसलिए यहाँ  रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, टिकिट काउंटर आदि सब कुछ तैयार हो चुका है, परंतु यात्री ट्रेन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। पैसेंजर ट्रेन चलने से अंचल के लोगो को जिले व राजधानी से सीधे जुड़ने में सहूलियत होगी। इन तमाम बातों का उल्लेख करते हुए इस मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन शीघ्र शुरू करने की मांग की गई है।


बता दें कि इस लाइन पर पैसेंजर ट्रेन चलने से नवनिर्मित स्टेशन गुरदा, छाल, घरघोड़ा जंक्शन, कारीछापर, कुड़ुमकेला सहित धरमजयगढ़ का बहुत बड़ा इलाका लाभान्वित होगा। आज ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजा शर्मा, विधायक प्रतिनिधि किरोड़ी तायल, पार्षद शिवनाथ सिंह राठिया, पार्षद सुशील खांडे, पार्षद कनक पैकरा व पार्षद नानही यादव सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad