देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
बेमेतरा जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है...ये झोलाछाप डॉक्टर इन दिनों कोरोना संक्रमण जैसे खतरनाक वायरस के समय मे भी धहल्ड्ढे से इलाज कर रहे है जिनकी लापरवाही से कई मासूमो की जान भी चली गई है ...ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ...
ऐसी दौर में अचानक नवागढ़ के विकाश खंड स्वास्थ अधिकारी व पुलिस प्रशासन ने डॉक्टरों और मेडिकल दुकानों पर छापा मार कार्यवाही अभियान चलाया। अचानक इन्हे छापा मार कार्यवाही में संचालित 6 लोगो के दुकान और क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही की है।जिनके पास ना तो कोई डिग्री ना ही कोई डिप्लोमा।वहीं छापेमारी कि सूचना से सहमे कई डॉक्टर व क्लीनिक संचालक अपने दुकानों बंद कर फरार हो गए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें रोज शिकायते मिल रही थी कि फर्जी तरीके से लोग क्लीनिक खोलकर बैठे हुए प्रेक्टिस कर रहे है जिन्होंने इस भीषण कोरॉना काल में भी धल्लढे से पैसे मकाने के नाम में इलाज कर रहे है ये संचालक फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रहे थे ,,,क्लीनिक संचालक ने सिर्फ मुनाफा कमा रहे बल्कि मासूमो के जान से भी खेल रहे है। यह कार्यवाही मारो नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम गूँजेरा, भोपसरा,घुरसेना टेमरी व नगर पंचायत मारो में भी क्लीनिक शील किया गया है।
@नवागढ़ ब्लॉक में जितने भी दवाखाना संचालित हो रहे हैं उन पर भौतिक सत्यापन करके जांच की प्रक्रिया की जा रही है । पहले हम नोटिस देंगे जवाब देने के लिए समय दिया जाएगा जैसे ही जवाब मिलता है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी यदि उसके द्वारा जवाब नहीं दिया जाता है तो एक और नोटिस देंगे नहीं मानेंगे तो सील कर दिया जाएगा।
बोधेश्वर वर्मा
खंड चिकित्सा अधिकारी नवागढ़
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.