देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 10 अगस्त 2021-कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक लेकर निर्देशित किए की किसी भी कार्य हेतु वृक्ष काटे जाने पर संबंधित विभाग द्वारा प्रत्येक वृक्ष के उम्र के आधार पर उतने ही संख्या मे वृक्षारोपण स्वामित्व विभाग द्वारा करवाया जावे। उन्होने कहा कि यदि एक वृक्ष की आयु 45 वर्ष है, जिन्हे काटने की अनुमति चाही गई है, तो वृक्ष कटाई के साथ-साथ 45 वृक्ष उस एक वृक्ष के विरुद्ध लगाने होंगे। डन्होने कहा कि क्षेत्र मे हरियाली बहुत कम है, ऐसे स्थिति मे पर्यावरण एवं वन संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता हैं। वृक्ष काटने की अनुमति मिलने पर कटने वाले वृक्ष के एवज मे उनके उम्र के संख्या के बराबर नये पौधे का रोपण करना छ.ग. मे यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.