08/08/2021 , रायपुर
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज शहर जिला साहू संघ रायपुर के मार्गदर्शन में और शहर जिला साहू महिला प्रकोष्ठ रायपुर के सहयोग से *शहर जिला साहू युवा प्रकोष्ठ रायपुर ने संयोजक शशिकांत साहू के नेतृत्व में तेलीबांधा तालाब में हरेली तिहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया..*
आज के हरेली कार्यक्रम में रापा गैती कुदारी नांगर आदि कृषि सामानों का पूजा किया गया व पूजा करने के पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का स्वागत सम्मान किया गया सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह व पौधे दिए गर और साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनउला प्रतियोगिता और सावन झूला भी लगाया गया था और प्रसाद के रूप में गुलगुला भजिया वितरण किया गया..
इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से मोतीलाल साहू जी, डॉ.ममता साहू जी, अमित साहू जी, कल्याण मोदी जी, संदीप साहू जी, विपिन साहू जी, अजय साहू जी एवं प्रदेश पदाधिकारियों में शांतनु साहू जी, सनद बंटी साहू जी, यामिनी साहू जी, चन्द्र प्रकाश साहू जी, सीमा संतोष साहू जी, गोपी साहू जी और रायपुर जिला के अध्यक्ष मेघराज साहू जी व पूरी जिला के पदाधिकारीगण व महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका किरण साहू व उनकी पूरी महिला पदाधिकारीगण एवं युवा प्रकोष्ठ के संयोजक शशिकांत साहू प्रभारी रोबिन साहू एवं उनके पूरे पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से शामिल थे।
उक्त जानकारी युवा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सुमीत राज साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.