ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम को इलाज हेतु 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई।
जगदलपुर/विदित हो की विगत दिनों अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम ने विगत दिनों अपने इलाज हेतु आर्थिक सहायता की मांग को लेकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात की थी जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशीलता के साथ माननीय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया था।
जिस पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अमाना बेगम के इलाज हेतु आर्थिक सहायता 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की जिसे आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज प्रदान किया।
अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम ने परिजनों सहित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह से प्रदेश सरकार ने उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की है वह इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम जगदलपुर की सभापति श्रीमती कविता साहू एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद कोमल सेना उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.