बरसात में किसी के मकान नहीं तोड़ा जाएगा दिनेश राय मुनमुन
विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र के सघन जनसंपर्क के दौरान ग्राम सागर के ग्रामीण जनों की समस्या सुनी। ग्रामीण जनों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन को समस्या से अवगत कराते हुए बताया गया कि बारिश के मौसम मे शासन उनके घरों को अतिक्रमण के नाम पर हटाना चाहता है ग्रामीणों ने विधायक से मकान बचाने की बात कही जिस पर श्री राय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बरसात में किसी के मकान नहीं तोड़े जायेगे । इसके पश्चात विधायक श्री राय ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे आशा कार्यकर्ताओं से उनकी मांगों का ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके हितों को उचित माध्यम तक पहुँचाकर उन्हें राहत दिलाने के लिये प्रयास करेंगे
सी एन आईं न्यूज़ चैनल के सिवनी मध्य प्रदेश से
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
6265722360


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.