प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से कुवारी नदी खतरे के निशान पर
अम्बाह इस समय प्रदेश हो रही मूसलाधार बारिश ने हर जगह तबाही एवं बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है ऐसे ही मुरैना व भिंड जिले की सीमा से लगी कुवारी नदी इस समय लगभग खतरे के निशान से पर चल रही हैं प्रशासन ने इस आस पास रहने वाले लोगो को अलर्ट कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो लोगो को हिदायत दी है कि वे अपने पशुओं एवं बच्चो को भी पास न जाने दे क्योंकि आज से दो दिन पूर्व इसी कुवारी नदी में डूब कर दो बच्चो की जान चली गयी थी इस समय बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन की सतर्कता जारी है अगर इस तरीके की बारिश हुई या बाँधो से पानी आता है तो कुवारी से लगे कई गांव आ सकते है बाढ़ की चपेट में इसलिए प्रशासन हर समय निगरानी बनाये हुए छोटे छोटे पुलों पर आवागमन रोक दिया गया है साथ ही चम्बल नदी भी इस समय भयानक रूप लिए हुए हैं इस समय 132 मीटर ऊंची चम्बल नदी बह रही हैं अगर 10 मीटर और पानी आता है तो बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाएगी और इससे जिले के कई गांव प्रभावित होंगे जैसे बीलपुर घेर पीपरीपुरा डंडोली किसरोली मलबसई बीच का पुरा सुखध्यान का पुरा आदि गांवो में प्रशासन ने जाकर सूचना कर दी है लोगो सतर्क कर दिया है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.