जशपुर| छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण तेजी से बढ रहा है, और छत्तीसगढ़ की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है - शिव प्रकाश तिवारी ।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में भोले भाले आदिवासी को बहला फुसला कर धर्मांतरण कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं इस पर जशपुर भाजपा नेता शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए कोई ठोस निर्णय लेना बहुत जरूरी है क्योंकि यदि धर्मांतरण को रोका नहीं गया तो आने वाले समय में सभी हिन्दूओं के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी, और यदि धर्मांतरण को रोका नहीं गया तो वो दिन दूर नहीं है जब, सभी हिन्दूओं को धर्मांतरण कर ईसाई बना दिया जाएगा, इन सभी बातों को गंम्भीरता पुर्वक विचार करना होगा और इस धर्मांतरण का खुलकर विरोध करना होगा और आगे उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना जरूरी है, और धर्मांतरण को रोकने के लिए एकजुटता जरूरी है, आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा देने में लगी हुई है, यह कांग्रेस की सरकार हमेशा से धर्मांतरण को बढ़ावा देने लगी रहती है, यह पहली दफा नहीं, इसके पहले भी एक समय में छत्तीसगढ़ में जोगी की सरकार थी उस वक्त तो धर्मांतरण को इतना बढ़ावा दिया गया कि, जहाँ लोग चर्च क्या होता है, वो नहीं जानते थे वहाँ ,वहाँ, जोगी सरकार ने चर्च बनवा दिया था, आगे उन्होंने कहा कि लेकिन उस वक्त छत्तीसगढ़ में हिन्दूओं के रक्षा के लिए एक बाहुबली नेता सामने आए और वो थे कुमार दिलिप सिंह जूदेव जिन्होंने घर वापसी अभियान का शुरुआत किया और ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों को, पुनः घर वापसी कर के हिन्दू धर्म लाते थे, तो हमें भी अपने हिन्दू धर्म के रक्षा के लिए कुछ बड़ा फैसला लेना होगा, भाजपा नेता शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि वे केन्द्र सरकार से मागं करते हैं कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाले लोगों के उपर कारवाई के लिए कोई ठोस कदम उठाएं और ठोस कानून बनाएं, इसके लिए वे प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगे,


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.