Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 12, 2021

मोपका विवेकानंद कालोनी में रहने वाले सोहेल खान ने बताया कि उनका भाई मुशर्रफ की चिंगराजपारा स्थित सूर्या चौक

 मोपका विवेकानंद कालोनी में रहने वाले सोहेल खान ने बताया कि उनका भाई मुशर्रफ की चिंगराजपारा स्थित सूर्या चौक


के पास दुकान है। रविवार को सरकंडा थाने में पदस्थ हवलदार अजय चौरसिया मुशर्रफ को थाने लेकर गए।इसकी जानकारी होने पर सोहेल सरकंडा थाने पहुंच गया। उसने हवलदार से संपर्क कर अपने भाई को छोड़ने के लिए कहा। इस पर हवलदार ने 15 हजार स्र्पये की मांग की। जमानती धाराएं होने के बाद भी सोहेल ने हवलदार को आठ हजार स्र्पये दे दिए। इसके बाद हवलदार ने मुशर्रफ को मुचलका जमानत पर छोड़ दिया। साथ मारपीट के मामले में अन्य आरोपित को दूसरे दिन लाने कहा। मुशर्रफ मारपीट के मामले में आरोपित बंटी वर्मा, मोनू वस्त्रकार और सूरज वर्मा को लेकर सोमवार की दोपहर थाने पहुंचा।

थाने में प्रधान आरक्षक अजय चौरसिया ने आरोपित युवकों से मारपीट की। इस दौरान बंटी वर्मा ने प्रधान आरक्षक को बताया कि हाल में उसका आपरेशन हुआ है। इसके बाद भी उसने मारपीट की। साथ ही हवालात में डालकर मुशर्रफ से पांच हजार स्र्पये की मांग की। उसने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने हवलदार को मुचलका में आरोपित युवकों को छोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद भी प्रधान आरक्षक ने युवकों को देर रात तक हवालात में बैठाए रखा। रात 10 बजे तीनों आरोपित को छोड़ा गया|

*बिलासपुर से सुधीर तिवारी*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad