अम्बाह में पंचायत कर्मियों एवं अन्य संगठनों ने सरकार के विरोध में फोड़े काले मटके
अम्बाह में आज पंचायत कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में काले मटके फोड़े और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये आज उनकी कलम बन्द हड़ताल को 13 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार ने अभी तक अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही दी है अभी तक कोई भी सम्बन्धित व्यक्ति उनकी हड़ताल की वजह को जानने नही आया है कि ये हड़ताल क्यो कर रहे हैं ऊपर से सरकार गांवो में विकास का दावा कर रही हैं लेकिन ये हड़ताल पर रहे तो विकास कार्य कहा से होगा अधूरे काम पड़े हैं लोगो को परेशानी हो रही हैं लेकिन उनकी भी परेशानी सरकार को नही दिख रही हैं कोरोना जैसे हालात में सरकार जल्द से जल्द इनकी मांगो को सुनकर इनकी हड़ताल को खत्म कराना चाहिए


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.