रायपुर, 02अगस्त 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 02 अगस्त 2021 को रायपुर राजधानी में जरूरतमंद, गरीब बेसहारा तथा राजधानी के डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान के माध्यम से मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर निर्धन, कमजोर व्यक्तियों को निःशुल्क गर्म पौष्टिक भोजन का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में बीते 1 जनवरी 2021 से निरंतर सदस्यों और पद अधिकारियों के साथ दोनों वक्त भोजन बिना किसी सरकारी अनुदान के सदस्यों एवं शुभचिंतकों की सहभागिता से मानवीय संवेदनाओं को मद्देनजर रखते हुए यह पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा है। संस्था ने यह माना है कि रायपुर राजधानी सहित, अन्य क्षेत्र जिले गांव वन आंचल से आने वाले बीमार मरीजों के परिजन दूरदराजो से इलाज के लिए आते हैं। कोरोना महामारी के दौर में उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से भोजन की व्यवस्था करने के लिए अस्मर्थ रहते हैं, ऐसे स्थिति में संस्था जमीनी हकीकत को पहचान कर मानवता को कायम रखने के उद्देश्य से विगत 07 महीने से लगातार संस्था उन्हें दोनों वक़्त दोपहर रेवं रात्रिकालीन निःशुल्क भोजन वितरण करते हुए आ रही है।
आजके मानवीय कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, वसीम अकरम सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.