Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 14, 2021

चोरी के कुख्यात अपराधी पारधी गेंग के गिरोह को गुण्डरदेही पुलिस ने किया गिरफ्तार , दिन मे रेकी कर रात मे करते थे चोरी , चड्डी बनियान पहनकर देते थे घटना को अंजाम

  


आरोपियो के विरूद्व दुर्ग जिले के पाटन बोरी अमलेश्वर भिलाईनगर व रानितराई मे चोरी के कई   मामले है दर्ज 

गुण्डरदेही । चंदनबिरही निवासी हरिशचन्द्र साहू पिता विश्राम साहू उम्र 47 वर्ष ने गुण्डरदेही थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 अगस्त को उनके घर मे किसी अज्ञात चोरो द्वारा दीवाल फांदकर कमरे मे प्रवेश कर स्टील की पेटी सहित सोने चांदी के जेवरात एवं कपड़ा चोरी कर ले गया  जिस पर गुण्डरदेही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना मे फरार आरोपियो की शीघ्र पता तलाश हेतु आदेशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते के मार्गदर्शन मे घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया डाॅग स्काॅड की भी मदद ली गई अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश सिन्हा के सतत् मार्गदर्शन मे फरार आरोपियो कि पता तलाश के दौरान प्रार्थी के मकान से कुछ दुरी पर खेत मे चोरी की संपत्ति को पेटी सहित बरामद कर जप्त की गई। घटना स्थल के निरीक्षण एवं चोरी करने के तरीके के आधार पर आरोपीगण की पता तलाश के दौरान कवर्धा के उजाला पार्क वार्ड नंबर 9 से आरोपी कन्हैया पारधी को एवं घटना के मुख्य सरगना प्रेमसिंग पारधी उम्र 57 साल निवासी खुर्सीडीह थाना पुलगांव को उसके निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया पुछताछ पर घटना के मुख्य आरोपी प्रेमसिंग पारधी ने बताया की पुर्व मे भी अपनी गिरोह के साथ मे दुर्ग जिले के विभिन्न थानो मे चोरी के मामले मे पकड़ा गया है। थाना रानितराई मे 2010 मे सोने चांदी के जेवरात 2021 मे ग्राम टेमरी थाना बोरी से चना चोरी थाना डौण्डीलोहारा के स्टेट बैंक के सामने नगद रकम की चोरी ग्राम पांगरी थाना रनचिरई से बर्तन चोरी एवं थाना अर्जुन्दा के खुटेरी से धान की चोरी करना स्वीकार किया है। बताया गया कि घटना के दिन 9 अगस्त को कन्हैया पारधी पिता बिश्रामी पारधी उम्र 56 साल हरेली त्योहार के दिन कवर्धा से अपने मोटरसाइकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 9 जेसी 9934 से खुर्सीडीह प्रेमसिंग पारधी के यहां त्योहार मनाने आया था जहां दोनो ने मिलकर चोरी की योजना बनाकर दोनो मोटरसाइकल एचएफ डीलक्स सीजी 9 जेसी 9934 मे अर्जुन्दा शराब दुकन आए जहां उन्होने शराब का सेवन किया फिर शाम को गुण्डरदेही थाना के चंदनबिरही मे जाकर रेकी किए जहां रात मे मकानो को निशाना बनाया । रात्रि मे चोरी करने से पुर्व वाहन को खेत के किनारे सुरक्षित जगह पर जाकर छुपाकर एवं पहने हुए फुलपैंट व शर्ट उतारकर चड्डी बनियान मे गांव मे प्रवेश कर पहले 2 अन्य मकानो के अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किए जहां पर असफल रहे। फिर दीवाल फांद कर प्रार्थी हरिश्चन्द्र के मकान मे घुसकर पहले मुख्य द्वार को खोलकर भागने का रास्ता सुरक्षित किए तत्पश्चात कमरे के अंदर रखे जेवरात की पेटी चोरी कर लिया गया एवं रास्ते मे पेटी का वजन अधिक होने के कारण खेत मे पानी व कीचड़ अधिक होने से खेत मे ही पेटी फेंककर भाग खड़े हुए आरोपीगण की गिरफ्तारी मे अजय बनारसी आर.आकाश सोनी एवं दिवंगत आरक्षक दीनानाथ पाटिल का योगदान रहा।



नाम आरोपीगण



1.प्रेम सिंह पिता सोनसिंह ,जाति पारधी, उम्र 57 वर्ष खुर्सीडीह थाना पुलगांव जिला दुर्ग 



2. कन्हैया पारधी पिता बिश्रामी पारधी उम्र 56 वर्ष ऊर्जा पाॅर्क वार्ड नंबर 9 कबीरधाम थाना सिटी कोतवाली  जिला कबीरधाम




सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad