देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 07 अगस्त 2021-बेमेतरा के उपभोक्ता आयोग मे अनारक्षित एवं महिला सदस्य के पद पर छ.ग. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु इच्छुक आवेदक जिनकी आयु कम से कम 35 वर्ष एवं स्नातक की उपाधि हो आवेदन कर सकते हैं एवं विभिन्न क्षेत्रों मे 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले आवेदक को प्राथमिकता दिया जायेगा। इच्छुक आवेदक 12 अगस्त 2021 शाम 05 बजे तक कार्यालय खाद्य शाखा कलेक्टोरेट बेमेतरा मे जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा जिला बेमेतरा मे संपर्क कर सकते हैं।
देव यादव सबका संदेश न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.