बस में सफर करने के लिए तय करना पड़ता है एक किलोमीटर। पैदल
छुरिया -ताहिर खान:- ब्लाक मुख्यालय से सटे ग्राम पैरिटोला में इन दिनों गांव के लोगों को छुरिया जाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह बस का गांव में नही आना। क्योंकि सुबह 8बजे की बस जोब की तरफ से आती है और फिर बीच रास्ते मे चारभाठा की ओर मुड़ जाती है। इसका मुख्य कारण पैरिटोला से चारभाठा की ओर जाने वाले रास्ते मे बिजली की तार काफी नजदीक है जिसके कारण पिछले चार महीनों से बस नही आ रही है। इस समस्या से गाँव के जनप्रतिनिधि भी परिचित हैं लेकिन अभी तक किसी ने इस पर समाधान नही निकाला है।
सी.सी.रोड़ निर्माण के बाद से बस को होती है आने जाने में परेशानी
स्थानीय विधायक श्रीमती छन्नी साहू जी के विधायक निधि से बनाया गया था रोड़। जिससे लोगों को कीचड़ से निजात पाया जा सके। कीचड़ से लोगों को बहुत राहत मिली। लेकिन करेंट की तार नजदीक हो जाने के कारण ट्रेक्टर, माजदा के साथ साथ लोगों को बस सुविधाएं नही मिल पा रही है।
तार को ऊपर करने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सूचित कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही किये हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.