रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
आज छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली पर्व में शा. प्रा. शाला -तिलकडीह, संकुल- पोड़ी के द्वारा बच्चों के लिए गेड़ी दौड़ प्रातियोगिता का आयोजन किया गया । रविवार अवकाश होने के बाद भी अधिकतर बच्चे समय से पहले आ गये थे। बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया । इनाम के रूप में कापी, पेन,पेंसिल,प्रधान पाठक बलदाऊ सिंह श्याम के द्वारा दिया गया और सभी बच्चों को चाकलेट खिलाकर उत्साह बढ़ाया।बच्चों को खेल बहुत पसंद होते है, और खेल-खेल में पढ़ने में रुचि लेते है इससे मानसिक विकास के साथ-साथ प्रतियोगि भावना का विकास भी होता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.