अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - बाजार चौक हसौद स्थित मेडिकल स्टोर्स संचालक को तलवार लेकर जान से मारने के लिये दौड़ाने के आरोप में हसौद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पराज साहू ने अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रार्थी परमानंद जांगडे पिता मीताराम जांगडे (उम्र 39 वर्ष) साकिन हसौद ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम हसौद बाजार चौक में इसका मेडिकल स्टोर्स है। घटना दिनांक 29 अगस्त को प्रातः लगभग सवा आठ बजे मोटर सायकल से मेडिकल स्टोर्स के पास पहुंचते ही गांव के शशीकांत शुक्ला , रजनीकांत शुक्ला दोनो भाई ने बिना कुछ बोले मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने के लिये मेरे तरफ तलवार लेकर दौड़े तो मैं जान बचाकर पास के रमाशंकर के घर में जाकर छुप गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 94 / 2021 धारा 294 , 506 , 34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट 3 (1) द.घ. 2 ( vक) एसटी एससी एक्ट के तहत
अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी०एन० मीणा (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार महादेवा (रापुसे) को हालात से अवगत कराया गया। जिस पर प्रकरण की अग्रिम विवेचना पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंद्रपुर / डभरा बी०एस० खुटिया के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के चारो आरोपियों शशीकांत शुक्ला उर्फ पप्पी पिता विजय कुमार शुक्ला (उम्र 41 वर्ष) साकिन माहामाया चौक थाना हसौद , रजनीकांत शुक्ला पिता विजय कुमार शुक्ला (उम्र 42 वर्ष) साकिन हसौद , गगन साहू पिता निलाम्बर प्रसाद साहू (उम्र 21 वर्ष) साकिन हसौद , प्रकाश साहू पिता बृहस्पत (उम्र 37 वर्ष) साकिन हसौद थाना हसौद जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०) को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी शशीकांत शुक्ला उर्फ पप्पी के कब्जे से एक नग धारदार तलवार तथा रजनीकांत शुक्ला से एक धारदार को जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया , जहां से चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंद्रपुर / डभरा बी०एस० खुटिया , उपनिरीक्षक पुष्पराज साहू थाना प्रभारी हसौद , उपनिरीक्षक घनश्याम पटेल , आरक्षक शिवगोपाल रात्रे , राजेश यादव , मिरीश साहू, संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.