*ग्राम चौपाल लगाकर युवाओं को करेंगे जागरूक-भाजयूमो मंडल कुदमुरा की प्रथम बैठक कोरकोमा में संपन्न,
*कोरबा/रजगामार:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुदमुरा की प्रथम कार्यसमिति बैठक कोरकोमा में संपन्न हुई,बैठक के पूर्व कोरकोमा आगमन पर नवनियुक्त मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री नरेंद्र बिंझवार का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया, बैठक के दौरान अतिथियों क्षेत्र में संगठन की संरचना एवं बूथ शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने युवा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया,कार्यक्रम में
धर्मांतरण का मुद्दा प्रमुख रहा जिस तरह से प्रदेश सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण का विषय लगातार सामने आ रहा है इस विषय को भाजयुमो ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी करने सहित धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है,साथ ही युवा बेरोजगारों के लिए आगामी तय कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई संगठन द्वारा आगामी 9 से 18 अगस्त तक युवा चौपाल लगाकर युवा बेरोजगारों से फॉर्म भराया जाएगा एवं जल्द ही उक्त फॉर्म के साथ भाजयुमो कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए युवा बेरोजगारों को भत्ता प्रदान करने ज्ञापन सौंपेगी। मंडल कार्यसमिति की बैठक को भाजपा जिलामंत्री रेणुका राठिया,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास,मंडल भाजयूमो प्रभारी नरेंद्र बिंझवार,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भुनेश्वर सोनी,जिला भाजयूमो मंत्री दीक्षित देवांगन,जिला सह कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी भाजयूमो दीपक शर्मा,जिला भाजयूमो शोषल मिडीया प्रभारी अरविंद पटेल,महिला मोर्चा अध्यक्षा अभिलाषा वर्मा,महामंत्री सुभद्रा जी,जिला भाजयूमो सदस्य सुमित वर्मा,मंडल भाजपा महामंत्री हेमलाल झारिया,अशोक झारिया,आकाश साहू,नीरज मिश्रा,भाजयूमो मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान एवं मंडल महामंत्री आदि ने संबोधित किया,इस कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ता ......आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.