इत्तेफाक मुलाकात बैताल रानी घाटी की निरीक्षण करने आला अधिकारी फारेस्ट विभाग पहुचे डी एफ ओ संजय यादव ----चन्द्रभूषण यदु
वनांचल साल्हेवारा रामपुर कुम्हरवाडा बंसतपुर बैतालरानी घाटी में आज अचानक वन अमला के आला अधिकारो से इत्तेफाक मुलाकात हुई जिसमें प्रमुख रुप से खैरागढ सामान्य वनमंडलाधिकारी संजय यादव जी गंडई के एस डी ओ साहब ,खैरागढ एस डी ओ ,डोगरगढ एस डी ओ ,साल्हेवारा रेंजर जंघेल साहब , गंडई परिक्षेत्र के अधिकारी रेंजर साहब,खैरागढ रेंजर डोंगरगढ़ रेंजर ,बोरतालाब रेंजर की सामुहिक निरीक्षण बैताल रानी की कल ही घाटी की भीड़ की सूचना चन्द्रभूषण यदु के द्वारा कलेक्टर महोदय तारन प्रकाश सिंन्हा एवं खैरागढ डी एफ ओ संजय यादव को व्हाट्स एप मैसेज के माध्यम से बैताल रानी घाटी की रविवार की बेकाबू भीड़ की फोटो व विडियो भिजाया गया था ।
जिसमे तत्काल ऐक्शन लेते हूये कलेक्टर महोदय ने पुलिस चौकी खोलने का अविलंब निर्णय लिये जो स्वागत योग्य है वही वन अमले के अधिकारी वाहनों का पार्कींग स्थल का निरीक्षण करते हुये डी एफ ओ संजय यादव जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की पार्किंग स्थल का अतिशीघ्र चयन कर बैताल रानी घाटी में सुरक्षा ब्यवस्था को सूचारु रुप से संचालित करने यथा संभव प्रयास करने कहा तत्पश्चात बैताल रानी मंदिर के पास पार्किग स्थल बनाने जगह का निरीक्षण किये ।वहीं सैलानियो पर्यटकों के द्वारा जगह जगह झिल्ली की कचरा पर फारेस्ट विभाग द्वारा वैकल्पिक कचरा दान में झिल्ली इकट्ठा करने आदेशित किये ।
चन्द्रभूषण यदु ने डी एफ ओ संजय यादव से कहा बैताल रानी घाटी में पानी लाईट की ब्यवस्था दुरुस्त करने मांग किये ।
मंदिर के पास बोर करने आश्वासन दिये कल का खबर का असर से बैताल रानी घाटी का विकास होना नजर आ रहा है जहां जिलाधीश महोदय की तत्परता उदारता कूशल प्रशासन की दक्षता से काल करै सो आज कर आज करै सो अब ,पल में परलै होयगी बहूरी करेगी कब की स्थिति में बैताल रानी की घाटी मशहूर के लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होता जा रहा एक अमर प्रेम का कथा विश्व को प्रेम की संदेश वाहनी बन कर जनजन की दिलो में प्रेम की छींटा बिखेर रही है ।जहां पहुँच कर आंनद की अनूभूति हो शांती हो प्रकृति का सौंदर्य हो घने जंगल पर्वत पहाड़ हो जहां अठ्ठारह मोड़ यु टर्न हो पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र हो मंत्र मुंग्ध कर देने वाली बैताल रानी घाटी अपने आप में छत्तीसगढ़ की सबसे खुबसूरती घाटी है ।
जहां पर फारेस्ट विभाग का रेस्टहाऊस हो ,लोक निर्माण विभाग कि रेस्टहाऊस हो फारेस्ट विभाग वन समिति के माध्यम से बैताल रानी बंसतपुर तक की जंगल को आरक्षित कर चिंन्हाकिंत करें ।कम से कम 200 हेक्टेयर जिसमें समिति के द्वारा बैताल रानी घाटी मे संपुर्ण विकास की गाथा लिखा जाय यह ऐतिहासिक कदम अतिशीघ्र उठाया जाना चाहिये फारेस्ट विभाग का आय का जरिया होगा वन सुरक्षित होगी हम सुरक्षित होंगे आने वाला बैताल रानी का स्वरुप बैताल जैसी भीड़ बढती जायेगी ।
रुप रेखा तैयार कर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री महोदय मुख्यमंत्री महोदय का पदार्पण बैताल रानी की क्षेत्रीय विधायक महोदय देवव्रत जी के माध्यम से विकास की गति को अतिशीघ्र तेज करते हुये बैताल रानी घाटी को छत्तीसगढ़ की कश्मीर बनाना चाहिए



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.