Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 10, 2021

बेलगहना. ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव में भी मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस।

 



बेलगहना - 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के पावन पर्व पर बेलगहना क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव के सप्ताहिक बाजार मैदान पर बिशुन सिंह पैकरा के अध्यक्षता में सादगी पूर्ण रूप से एकत्रित होकर विशाल बाइक रैली मिट्ठूनवागांव से कोंचरा होते हुए बेलगहना की चौक चौराहों को फेरी लगाते वापस मिट्ठूनवागांव की सप्ताहिक बाजार मैदान में बाइक रैली का समापन किया गया ।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रतिष्ठित ओं द्वारा सबसे पहले अपने समाज के इष्ट देव एवं समाज के महापुरुषों के छायाचित्र पर अबीर गुलाल लगाते हुए माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


तत्पश्चात उपस्थित सर्व आदिवासी समाज के  प्रतिष्ठित एवं मुख्य अतिथियों व सम्मानीय जनों का भी पुष्पमाला व गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर सिंह राज जनपद अध्यक्ष कोटा ने कार्यक्रम में उपस्थित दूरदराज से आए एवं सभी आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी  दिवस की बधाई देते हुए कहा की 9 अगस्त 19 95 को पहली बार विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया था, यह दिवस दुनिया भर में आदिवासियों का सबसे बड़ा दिवस है। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को अपने अपने घर के दरवाजे पर दीप प्रज्वलित कर इस विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासी त्यौहार के रूप में मनाया जावे।

आगे उन्होंने कहा कि हमारा आदिवासी समुदाय वास्तव में प्रकृति के पुजारी हैं प्रकृति की पूजा हमारी धर्म है इसलिए प्रकृति की रक्षा करना हमारी फर्ज है। सर्व आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही सुंदर पारंपरिक लोक नृत्य का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कोटा मनोहर सिंह राज, विशिष्ट अतिथि रामचंद्र पैकरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य मनीता अंधियार सिंह भानु , जनपद सदस्य कोटा सुरती परमेश्वर खुसरो, जनपद सदस्य शिव खुसरो, शिवरतन करसायल शिक्षक, महराज सिंह पैकरा शिक्षक, जमुना पैकरा सरपंच नगोई, प्रतिभा पैकरा सरपंच मिट्ठू नवागांव, दाऊ राम सरपंच शिव तराई, रामजी पैकरा बरगवां, अश्वनी उद्देश्य सरपंच बिटकुली, निरंजन सिंह पैकरा सरपंच प्रतिनिधि नगोई, हरि पैकरा मिट्ठू नवागांव,

सिद्धार्थ पैकरा सरपंच बरगवां, डॉक्टर संतोष उद्देश्य बिटकुली ,धरम सिंह टेंगनमाड़ा, गौरी पैकरा, लौकेश पैकरा, गौतम पैकरा लमरीडबरी, राम रतन पाव , दुकाल सिंह पैकरा ,रतन सिंह लखन पैकरा ,सुकपाल सिंह पैकरा कुरवार ,महेश पैकरा, हीरा सिंह ,इंद्रपाल पैकरा व आसपास के सर्व आदिवासी समाज भारी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad