ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, समाज सुधारक,मिनीमाता जी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 11/08/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, समाज सुधारक, राजगुरुमाता ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।*
*सर्वप्रथम स्व. मिनीमाता जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।*
*ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने मिनीमाता जी जीवनी पर प्रकाश डाला।*
*इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय छाजेड़,ब्लॉक महामंत्री राधे मंडावी, श्रीनिवास राव,ब्लॉक सचिव प्रमोद चौधरी,अ जा विभाग जिला सचिव जागेश्वर गंधर्व, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी गौरीशंकर पिपरे,युवा नेता अजय बघेल,तरनजीत सिंह सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।*
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे से की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.