Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 9, 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और मंत्री अनिला भेंडिया जी ने प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और मंत्री अनिला भेंडिया जी ने प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।


दल्लीराजहरा - आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निवास कार्यालय में विश्व  आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में माननीय श्रीमती अनिला भेंडिया जी केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक डौंडी लोहरा विधानसभा ने जनपद पंचायत कार्यालय डौंडी के सभागार में सम्मिलित हुई।*


 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और मंत्री अनिला भेंडिया जी ने प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिंघोला के पारा सुकड़ीगुहान के कमार जनजाति के श्री तुलाराम मंडावी से रूबरू चर्चा की। श्री तुलाराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे लोग पहले बांस के सूपा, टोकरी आदि सामान बनाकर विक्रय करते थे जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग दो से ढाई हजार रूपए की आमदनी होती थी, लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा बांस से सोफासेट, पलंग, कुर्सी, टेबल लैम्प तथा सजावटी सामान आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,

 जिससे वे अब सामग्री बनाना शुरू कर चुके है।



 अब उन्हें प्रतिमाह लगभग पॉच से छह हजार रूपए की आमदनी प्राप्त हो रही है। इससे उनका मनोबल बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें अच्छी मेहनत कर तरक्की करने प्रोत्साहित किया।  



प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जी  ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम साल्हे, अकोला, बोरिद, टेकाढोडा, हाथीगोर्रा, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम रूपूटोला, मड़ियाकट्टा, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नगबेलडीह और दुग्गाबाहरा के वन अधिकार ग्राम समिति के अध्यक्ष को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदान किया।




 मंत्री श्रीमती भेंडिया जी ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अवारी, मलकुंवर, आड़ेझर और आमाडुला के वन अधिकार ग्राम समिति के अध्यक्ष को सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किया। मंत्री ने सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित चार आदिवासी छात्रा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पेण्ड्री की धनवंतरी, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कोटगांव की रंजीता, ग्राम जेवरतला की भावना और गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम की यामिनी को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।



 मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत आदिवासी बालक आश्रम दुर्गीटोला के दो आदिवासी छात्र नुकेश कुमार और भूपेन्द्र कुमार को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅ दी।



 इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश निरोटी, जनपद पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, वनमण्डल अधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर,मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, युवा नेता जतिन भेंडिया, ब्लॉक अध्यक्ष कोमेश कोर्राम व अशोक बाम्बेश्वर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, जिला सचिव रवि जायसवाल, अजय छाजेड़, राधे मंडावी, अजय बघेल,कैलाश राजपूत,शोएब खान, रवि देशमुख,शुभम गावड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन,जनप्रतिनिधि गण,  नागरिकगण, ग्रामवासी मौजूद थे।



सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad