प्रेमिका को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
रायपुर । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीयां दिनांक 16.07.2021 को अपने प्रेमी अमित घृतलहरे से शादी कब करोगे पूछने की बात पर आरोपी अमित घृतलहरे अपने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता को गाली गलौच देते हूए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाये। प्रार्थीयां की लिखित आवेदन पर आरोपी अमित धृतलहरे राजकुमारी एवं दो अन्य महिलाओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 303/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भा.द.वि. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लिया गया जिसमें पीड़िता को उसका प्रेमी आरोपी अमित घृतलहरे द्वारा शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है। प्रकरण में आरोपी द्वारा धारा 376 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा जोड़ी गयी। आरोपियो का पता तलाष किया गया। आरोपी अमित घृतलहरे पिता मदन उम्र 23 साल साकिन भैसमुड़ी थाना खरोरा जिला रायपुर को दिनांक 01.08.2021 गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया गया। अन्य आरोपियो की तलाष की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.