Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 2, 2021

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें - प्रेमसाय सिंह

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर -- कोरोना संक्रमण के कारण आज सोलह महीने बाद स्कूल प्रारंभ हुआ है , इसके बावजूद स्कूली बच्चों में उत्साह एवं उमंग साफ झलक रहा है। बच्चों के पालकों में स्कूल से जो अपेक्षायें हैं , शिक्षक उसे कम ना होने दें। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन , साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहे , प्रत्येक शिक्षक एवं बच्चे मास्क पहनकर आयें , शिक्षक बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

         उक्त बातें स्कूल शिक्षामंत्री डा० प्रेमसाय सिंह ने आज आर०डी०तिवारी राजकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कही।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा कक्षा में छात्रों की उपस्थिति पचास प्रतिशत ही रखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किये गये हैं , जो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर राज्य में शिक्षा की व्यवस्था में परिवर्तन आया है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अब गरीब परिवार के बच्चे भी दाखिला लेकर नि:शुल्क उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 52 स्कूल प्रारंभ में खोले गये थे। इसकी लोकप्रियता एवं मांग को देखते हुये इस सत्र से 120 स्कूल और खोले गये हैं , इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 172 अंग्रेजी स्कूलों का संचालन हो रहा है। इस अवसर पर शिक्षमंत्री ने स्कूलों में आफलाइन कक्षायें शुरू होने पर डिजिटल बोर्ड पर हाथ से लिखकर बच्चों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई-लिखाई करने तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की आह्वान करते हुये शाला के नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुये उत्साह एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को पुस्तकों के सेट प्रदान किये और शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा दसवीं की छात्राओं को साइकिल की चाबी भी सौंपी। इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री ने शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर में संचालित कक्षाओं का अवलोकन करते हुये बच्चों से उनके पढ़ाई के संबंध में चर्चा करते हुये बच्चों से कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने यहां अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय , योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा , स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव एवं लोक शिक्षण आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित संबंधित स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad