अनिला भेंडिया मंत्री महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग विधानसभा क्षेत्र के डौंडी ब्लॉक के दल्ली राजहरा नगर में विभिन्न कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप उपस्थित हुई।
दल्लीराजहरा - माननीया श्रीमती अनिला भेंडिया जी मंत्री महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग व लोकप्रिय विधायक डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र* ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के डौंडी ब्लॉक के दल्ली राजहरा नगर में विभिन्न कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप उपस्थित हुई।
सर्वप्रथम नगर पालिका में स्थित गढ़कलेवा (जलपान गृह) का शुभारंभ किया।
उसके पश्चात वार्ड नं 13 में स्थित गौठान का भूमिपूजन किया।
छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली त्यौहार के अवसर पर कृषि यंत्र व हल की पूजा अर्चना की।
हरेली के अवसर पर कदम के पौधे का वृक्षारोपण किया।
हरेली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल का आयोजन किया गया उसके पश्चात विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.