जिला कोरिया के चिरमिरी क्षेत्र में बीती रात ट्रक दुर्घटना
का मामला सामने आया है, इस हादसे में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, इस हादसे की वजह ड्राइवर की गैरज़िम्मेदाराना हरकत बताया जा रहा है।।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक से चिरमिरी क्षेत्र के मनेंद्रगढ़ शहर के लिए प्याज से लदी हुई गाड़ी 5 अगस्त को रवाना हुई थी, जोकि बीती रात को दीनदयाल चौक पोंड़ी के पास हल्दीबाड़ी जाने वाले मार्ग में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।।
बताया जा रहा है कि लगातार गाड़ी चलाने की वजह से रात के 2:00 से 2:30 बजे के करीब ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से गाड़ी अनियंत्रित हुई और सड़क से उतर कर गाड़ी पेड़ में जाकर टकराई।।
ट्रक में लोडेड प्याज मनेंद्रगढ़ के व्यापारी एवं सब्जी विक्रेता राम प्रकाश शर्मा का बताया जा रहा है, ख़बर की जानकारी मिलने के पश्चात सुबह होते ही व्यापारी एवं उनके साथी हादसे की जगह पहुंच गए।।
राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि उन्होंने ट्रक ड्राइवर को बिना जल्दबाजी किए सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने एवं नींद लगने पर आराम करने को कहा था, मगर ट्रक ड्राइवर ने व्यापारी की बात को अनसुना करते हुए लगातार गाड़ी चलाया, और रात के 2:00 से 2:30 के बीच नींद लगने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क हादसे की चपेट में आ गई, हालांकि ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ है मगर प्याज के निचले लॉट में काफी नुकसान हुआ है।।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.