बालोद
सी एन आई न्यूज़
बालोद:-नगाड़ा बजाने का नाटक दिल्ली में जाकर करना चाहिए,।भाजपाइयों को खाद की किल्लत का हवाला देकर नगाड़ा बजाने का नाटक करने वाले भाजपाइयों को दिल्ली एनसीआर में जाकर करना चाहिए ताकि केंद्र में बैठी सरकार को पता चले कि हमारे कारण छत्तीसगढ़ के किसान कितने परेशान हैं।उक्ताशय के विचार जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं पूर्व जनपद सदस्य क्रांतिभूषण साहू ने व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है जैसे राज्य सरकार को धान खरीदी में परेशान किये हैं उसी तरह से आज छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए यूरिया खाद का संकट पैदा किये हुये है।कल तक भाजपाई कहते थे कि मोदी सरकार नीम लेपित यूरिया दे रही है जिससे यूरिया की कालाबाजारी बंद हो गई हैं।और यूरिया की कमी नहीं है।जब यूरिया की कमी नहीं थीं तब श्रेय मोदी सरकार को दे रहे थे और आज जब कमी हो रही है तो राज्य सरकार के खिलाफ नगाड़ा बजा रहे हैं।श्रेय लेने वालो को चाहिए कि किसानों के नाम पर यदि ईमानदारी पूर्वक सहानुभूति दिखाने का इरादा रखते है तो दिल्ली एनसीआर में जाकर नगाड़ा बजाए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.