Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 25, 2021

राज्य स्तरीय सम्मेलन में संसदीय सचिव ने लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों को दिया आश्वासन, कहा होगा नियमितिकरण



जिला ब्यूरो प्रमुख मनोज गोस्वामी

महासमुंद 25 अगस्त 2021/ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि छग राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों का हर हाल में नियमितिकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्रबंधकों के नियमितिकरण की दिशा में गंभीर है और इसी पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रबंधकों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हो जाएगी।

आज गुरूवार को शहर के शंकराचार्य भवन में छग राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक व संसदीय सचिव  चंद्राकर जी थे।



 अतिथि के रूप में प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा, उपप्रांताध्यक्ष सुरेश सोनी, सहसंरक्षक बसंत सिन्हा, देवसिंह ठाकुर, एसएन रावटे, रामाधर लहरे, संतोष तिवारी, उमाशंकर मानकर, लोकेश्वर डडसेना, विवेक सिंह, झनक लाल सिन्हा, चंदन माछू, अमर नाग, सेतकुमार कानूनगो, धनेश्वर चौहान मौजूद रहे।

 अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वनमंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में लघु वनोपजों के संग्रहण में छत्तीसगढ़ प्रदेश देश में अग्रणी है। प्रबंधकों की मेहनत के बदौलत यह उपलब्धि मिल सकी है। उन्होंने प्रबंधकों की नियमितिकरण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी यह मांग प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। कोरोना महामारी के विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार अपनी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। प्रबंधकों के नियमितिकरण की मांग को लेकर वे स्वयं शासन-प्रशासन से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि हर हाल में इसी पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रबंधकों का नियमितिकरण किया जाएगा।



 इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेमलाल कन्नौजे, यशवंत चंद्राकर, व्यंकट रमन, डिगेश भाई, राजशेखर पौराणिक, संजय रेडडी, चंद्रभान ठाकुर, राजू हरपाल, विवेक सिंह सिद्धू, श्री दुग्गा, प्यारी दीवान, हरेंद्र कौशिक, शेखर दीवान, प्रदीप वैद्य, चारू दादा, श्री रावटे, सदाराम साहू, रतीराम, संतोष बघेल, लोकेश्वर कुमार, सुखराम नेताम, डायमंड साहू, गोस्वामी जी, देवेंद्र बेहरा, लक्ष्मी पटेल, विरेंद्र वैष्णव, उमाशंकर मानकर, कलश साहू, तिलक पटेल,  कुरैशी जी , कुशल मानिकपुरी, संतोष तिवारी, राजू मरावी, छोटेलाल कंवर, निरंजन कंवर, राधेश्याम गुप्ता, गुलाब यादव, सुरेश सोनी, अनिल यादव, अरूण यादव, सुभम सिंह सहित राज्यभर के प्रबंधकगण मौजूद थे।






No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad