रतनपुर बड़ी बाजार मे स्थित सोहम मेडिकल का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर सहित नकदी ले उड़े चोर
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर। चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है नगर के हृदय स्थल बड़ी बाजार बीचो बीच स्थित सोहम मेडिकल स्टोर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। सुबह मोहल्ले वासियों ने देखा कि ताले टूटे हुए पड़े है
और शटर आधा खुला हुआ है तब उन्होंने ने मेडिकल के संचालक विवेक चंदेल (सनी)को जानकारी दी।संचालक ने तत्काल रतनपुर थाना में सूचना दी जिस पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है वह मेडिकल के संचालक विवेक चंदेल(सनी)बताया कि सीसी कैमेरा का सिस्टम डीवीआर मॉनिटर सहित दुकान में गल्ले में रखे 40 से 50 हजार लगभग नगदी रकम और कुछ सामान गायब है।चोरों ने पहले दुकान के बगल के घर पर ताला तोड़ उसके बाद दुकान के सामने शटर का ताला तोड़ नगदी रकम के साथ सामान ले उड़े चोर अब देखना यह होगा कि रतनपुर पुलिस कब तक चोरों को और चोरी करने से रोक पाएगी बाहर हाल रतनपुर पुलिस जांच में जुट गई है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.