गुण्डरदेही । ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही द्वारा रविवार को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली पर्व पर ग्राम पैरी के गौठान में कृषि उपकरण एवं गौमाता की पूजा अर्चना की गई । इस अवसर पर ग्रामीणो द्वारा गेड़ी दौड़ नारियल फेंक कुर्सी दौड़ रस्सी खींच सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जहां बड़ी संख्या मे ग्रामीण महिलाएं व बच्चो ने इस खेल मे हिस्सा लिया । उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू जनपद सदस्य रमादेवी ठाकुर ममता चन्द्राकर थे ।
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोजराज साहू उपाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी महामंत्री तामेश्वर देशमुख मोंटू चन्द्राकर मानसिंह देशलहरा सलीम खान अनिल कटहरे सरपंच रूपम देशमुख आरोप चन्द्राकर योगेश देशमुख संजय बारले हेमंत साहू रिजवान तिगाला नरेंद्र सोनबोईर सहित सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता व बड़ी संख्या मे ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.