राष्ट्र को नमन...
समाजिक समरसता का भाव लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के आव्हान पर
छत्रपति शिवाजी संगठन के द्वारा एक अविरल प्रयास लगातार तीन दिनों तक दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 54,
पोटियाकला दुर्ग में भारत माता की महाआरती किया गया । जिसमें भारत माता की महा आरती में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला ।
वार्ड वासियों में बच्चों से लेकर महिलाओं एवं वृद्धों में एक अलग ही जज्बा परिलक्षित हुआ ।
अपने घरों से आरती की थाल में अक्षत व पुष्प लेकर कार्यक्रम स्थल तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए
एक नया संदेश राष्ट्र के नाम देने का एक अभिनव प्रयास एवं उदाहरण प्रस्तुत किया । इसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । राष्ट्रीय सुरक्षा मंच एवं छत्रपति शिवाजी संगठन पोटिया कला दुर्ग की से हार्दिक आभार किया ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.