महासमुंद 08 अगस्त 2021/ बैंक मैनेजर के प्रताड़ना से परेशान बैंक कर्मी डुमरपाली निवासी आल्हा राम बरिहा ने विगत 06 अगस्त को आत्महत्या कर लिया था। जिसको पिथौरा पुलिस ने विवेचना में लिया गया था जिसकी जेब में सुसाइड नोट बरामद किया गया। जिसमें मृतक आल्हा राम ने अपने आत्महत्या का पुरा दोषी बैंक आफ महाराष्ट्र महासमुंद के मैनेजर मिलन कुमार समल को दोषी ठहराया गया है। जिसमें उन्होंने अपने न्याय के लिए पिथौरा पुलिस, महासमुंद एसपी दिव्यांग पटेल, कलेक्टर डोमन सिंह, संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा से दोषी को सजा दिलाने की गुहार लगाई है।
जिसमें ग्राम डुमरपाली के गांव वासियों ने आल्हाराम बरिहा कि आत्महत्या के लिए कल बैंक आफ महाराष्ट्र के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसमें मुख्य बिंदु निष्पक्ष जांच , बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर एट्रोसिटी एक्ट के तहत् सजा एवं उनके परिवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र 50 लाख मुआवजा देने , और जब तक न्याय नहीं हो जाता बैंक मैनेजर को वित्तीय लेन देन से पृथक रखने कि मांग पर कल सुबह 11 बजे से प्रर्दशन जारी रखेंगे।
प्रर्दशन में मुख्य रूप से प्रदेश आदिवासी छात्र संगठन अध्यक्ष एवं ग्राम वासी योगेश कुमार ठाकुर, राम कुमार बरिहा,कृपाराम ठाकुर ,सोन सिंह ध्रुव, रैन सिंह ध्रुव,मनहरण ध्रुव, कुलेश्वर दीवान, हुलेश सिंह, द्वारिका सेन के साथ समस्त ग्रामवासी डुपरपाली के साथ आदिवासी समाज के पदाधिकारी गण मौजुद रहेंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.