*अल्पप्रवास के दौरान घंसौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बिगड़े बोल*
*मंत्री बोले "एक दो सरपंच सचिवों को अगर कौए के जैसे टांगना भी पड़ा तो उनके बारे में हम चिंता नहीं करेंगे*
*सिवनी / घंसौर-*
जिले के आदिवासी अंचल घंसौर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की जुबान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय फिसल गई । उन्होंने कहा कि यहाँ जो लोग शिकायत करते हैं कई बार मेरे अनुभव में आया है लेकिन में अब ये कहना चाहता हूं ऐसा कुछ मेरे पास आया तो बदमाशी अब नहीं चलेगी इसके लिए एक दो को कौआ जैसा टांगना भी पड़े चाहे वो सरपंच हो या सचिव हो उनके बारे में हम चिंता करेंगे हालांकि बाद में मीडिया के कैमरा चलता देख मंत्रीजी ने अपनी बातों को सुधारने का प्रयास किया और कहा कि में उन्हें धमका नहीं रहा हूँ पर मुझे लगता है गांव के लोग इतनी शिकायत करते हैं तो शिकायत का समाधान क्या है।
इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेने घंसौर पहुँचे हुए है जहाँ उन्हें ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा ने भी ज्ञापन सौंपा ।
*कोविड नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां*
शनिवार को जैसे ही केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते घंसौर पहुंचे वैसे ही उनके स्वागत सत्कार में घंसौर नगर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर नजर आए मगर इस दौरान कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार्यक्रम स्थल पर अनेकों कार्यकर्ता बिना माक्स और सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे जबकी मंच पर मौजूद नेताओं भी बिना माक्स के नजर आए देश मे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मंत्री नेताओं के कार्यक्रमों की ऐसी तस्वीरे लोगों को विचलित कर रही हैं। लोग चर्चाओं के दौरान अधिकारियों से पूँछ रहे हैं कि अब इनका चलान क्यों नहीं काटा जा रहा क्या भाजपा के लोगों को कोरोना नहीं होता ।
*विवादित बयान पर सरपंच संघ ने जताया विरोध*
केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते द्वारा दिये गए विवादित बयान पर सरपंच संघ घंसौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मंत्री सरपंच भी जनता से जुड़ा जनप्रतिधि ही होता है और हर सरपंच /सचिव चोर नहीं होता ऐसे में उनके द्वारा सरपंच सचिवोंके लिए जो बयान दिया गया है वह निंदनीय है और सरपंच संघ आने वाले दिनों में इसका भरपूर विरोध दर्ज कराएगी ।
*संयुक्त मोर्चा ने भी की विवादित बयान की कड़ी निंदा*
पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के लगभग 17 संगठनों से मिलकर बने संयुक्त मोर्चा ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के बयान की कड़ी निंदा की है उनका कहना है कि हर सरपंच सचिव चोर नहीं होता और गुनहगार को सजा देना माननीय न्यायालय का काम है ऐसे में अगर एक केंद्रीय मंत्री द्वारा सरपंच सचिवों के विषय में कौए जैसे उल्टे लटकाने की बात कही गई है वह गलत है सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नन्दलाल भलावी ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि इस बयान के लिए वे प्रंतीय संगठन से भी बात करेंगे ।
*इनका कहना है*
सरपंच संघ केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के कौए जैसे लटकाने वाले बयान की घोर निंदा करता है । छोटे जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा सरपंच संघ बर्दास्त नहीं करेगा और आने वाले दिनों में इस बयान का जबाब मंत्री को दिया जाएगा
*सुखदेव पन्द्रे सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष घंसौर*
केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते द्वारा दिया गया बयान हमारे संज्ञान में आया है में इस विषय प्रांतीय अध्यक्ष से भी बात करूंगा सचिव सरपंचों के लिये मंत्री द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है।
*नन्दलाल भलाबी अध्यक्ष सचिव संघ घंसौर*
सी एन आई न्यूज़ चैनल के सिवनी मध्य प्रदेश से
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
6265722360



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.