दिमनी विधायक निरंतर ले रहे है बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा
अम्बाह क्षेत्र में कुंवारी एवं चम्बल नदी में आई भीषण बाढ़ में जलप्रलय की मार झेल रही दिमनी विधानसभा की जनता को आज चौथा दिन हो गया है इसमें दिमनी से कांग्रेस विधायक रविन्द्र सिंह तोमर निरन्तर लोगो से जुड़े रहे और उनके दुःख दर्द में शामिल हुए आज जब बाढ़ का प्रकोप शांत हुआ तो दिमनी से कांग्रेस विधायक मीडिया के सामने आये इससे पहले जब मीडिया ने बात करनी चाहिए तो कांग्रेस विधायक ने मना कर दिया और कहा कि अभी मैं किसी भी तरह की कोई चर्चा नही करना चाहूंगा इस समय मेरे क्षेत्र के लोग जिंदगी और मौत से लड़ रहे है मैं उनके साथ हूँ आज चर्चा में उन्होंने कहाँ की मै हर गांव में राहत सामग्री खुद दे रहा हूँ फिर चाहे वो लोगो की हो या पशुओं के चारे की लोगो के लिए खाने पीने की वस्तुए पशुओं के लिए भूसा दाना आदि उन्होंने कहा कि मै 4 दिन से सोया नही हूँ दिन रात लोगो के पास जा रहा हूँ कोई रात में बीमार होता हैं तो खुद गाड़ी से ले जाकर दवाई दिलाने का कार्य हम कर रहे है और मेरे ईमानदार मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ता काम रहे हैं जो मुझे हर स्थिति से अवगत करा रहे है मैने इस घटना को कलेक्टर एवं एस पी को भी अवगत कराया है और निर्देश दिए है कि मुझे किसी की भी चीज की लापरवाही सामने नही आनी चाहिए जिन लोगो के बाढ़ में घर डूब चुके है उनके लिए मैंने सुरक्षित जगह पर आवास की मांग की है ताकि ये कभी बाढ़ जैसी आपदा के शिकार न हो अंत मे उन्होंने जनता को निर्देश भी दिया है कि मैंने अपने क्षेत्र से दलाली को खत्म कर दिया है और दलालो को तो मैं अपने साथ भी नही रखता हूँ ऐसे कई एक लोग हैं जिनको मैंने अपने साथ से हटा दिया है क्योंकि जनता मेरी भगवान है इसके साथ मैं कभी भी गद्दारी नही करूँगा जब मैं खुद गद्दारी नही करूँगा तो गद्दारो को कैसे साथ रखूंगा इन्होंने मेरी जाति पूछ कर दिमनी की सबसे बड़ी जीत नही दिलायी बल्कि मेरी मेहनत और भरोसे की जीत दिलायी हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.