कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए राज्य शासन ने आज से स्कूल खोलेने के आदेश जारी कर दिए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने छात्र-छात्राओं को कक्षाएं आरम्भ होने पर शुभकामनाएं दिया
दल्लीराजहरा - नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने आज नगर के शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक शाला नया बाजार में कक्षाएं आरंभ होने के अवसर पर शिक्षा की देवी माँ सरस्वती का पूजा अर्चना किया,पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया एवं छात्र-छात्राओं को पुस्तक व अन्य स्टेशनरी का वितरण भी किया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कक्षाएं आरम्भ होने पर शुभकामनाएं दिया औऱ कोरोना गाइडलाइंस का गंभीरता से पालन करने का अपील क़िया।।
इस अवसर पर पार्षद रुखसाना बेगम जी,टी ज्योति जी,सूरज विभार जी,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजमेल सिंह रंधावा जी,अजय छाजेड़ जी,प्राचार्य टीआर रानाडे जी,संधु मेडम जी सहित विद्यालय के शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.