*बेलतरा...अकलतरी गढ़वट के ग्रामीण व किसानों ने पटवारी पर लगाया रिश्वत लेकर भी काम नहीं करने का आरोप*
बेलतरा..... पटवारी द्वारा काम के बदले पैसे की मांग करना जैसे आम बात हो गई हो। रिश्वत लेना या देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में है जानते हुए भी मजबूर किसानों को अपना कार्य कराने रिश्वत का सहारा लेना ही पड़ता है । ऐसा ही एक मामला सामने आया है बेलतरा के अकलतरी व गढ़वट ग्राम का जहाँ ग्रामीणों ने पटवारी हल्का नंम्बर 09 श्रीमती प्रियंका सिंह पर रिश्वत लेकर भी काम नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं इस बात की शिकायत तहसीलदार व जिला अनुविभागीय अधिकारी के साथ साथ जिला अध्यक्ष से भी की है। आक्रोशित किसानों ने आरोप।लगाया है कि वीरेंद्र चंद्राकर पिता दशरथ को हल्का पटवारी द्वारा अपने रिश्वत के लेन देन के लिए रखा गया है जिसे नरेंद्र, लक्ष्मीकांत,विजय व हेमन्त के नामांतरण,ऋण पुस्तिका व रिकार्ड ऑनलाइन करने के लिए इनसे 40000 रुपये वीरेंद्र चंद्राकर के माध्यम से मांग की गई जिसमें हमारे द्वारा 30500 वीरेंद्र चंद्राकर को व 10000 पटवारी को उसके घर पर दिया गया। इसके अलावा संतोष साहू से 6000 व कार्तिक राम से 500 एवं भगवती प्रसाद से पैसे लेने के बाद भी काम नहीं किया गया है। ग्रामीण किसान आक्रोशित हैं।बहरहाल देखना यह होगा कि हल्का पटवारी पर क्या कोई ठोस कार्यवाही होगी अथवा किसानों को ठगा महसूस करना होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.