जिला एक ऐसा जिला है जो की तेजी के साथ विकास की तरफ अग्रसर है
जैसे जैसे लोगों के उद्योगों का विस्तार हो रहा है वैसे-वैसे लोगों के पास पैसा भढ रहा है लेकिन कुछ ऐसे असामाजिक तत्व जो कि समाज में अपराध को बढ़ाने का कार्य करते हैं जिन्हें हम आम बोलचाल मैं दबंग्ग कहते हैं यह लोग समाज में अपराध को बढ़ावा व आमजन के अंदर भय उत्पन्न करने का काम करते हैं लोगों को डरा कर पैसा वसूली करना इनका पेशा है।
आज कुछ इस तरह का मामला सामने आया जिसमें मुरैना की अंम्बाह तहसील के व्यापारी सोनू उर्फ सुनील अग्रवाल जोकि अंम्बाह में अपना रिफाइंड तेल का कारोबार आराम से चला रहे थे मगर कुछ असामाजिक तत्वों की नजर उनके फलते फूलते व्यापार पर पड़ गई।
बात कुछ 1 महीने पहले की है जब सोनू और सुनील अग्रवाल अपने व्यापार में व्यस्त थे तभी एक दिन अचानक उनके पास एक फोन आता है सामने वाला व्यक्ति अपना नाम नीरज शर्मा बताता है और और सोनू अग्रवाल से 1000000 रुपए का टेरर टैक्स की मांग की घबराए हुए सुनील अग्रवाल तुरंत अंबा थाने पहुंचे और वहां जाकर थाना अधिकारी को इसकी सूचना दी थाना अधिकारी ने मामला पंजीबद्ध किया उसके बाद 1 महीने तक ना तो कोई फोन आया ना किसी प्रकार की धमकी मिली।
लेकिन आज 12 8 2021 को जब सुनील अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मुरैना किसी कार्य से आ रहे थे तभी रास्ते में दिमिनी क्षेत्र के पास रपट पूरा ग्राम में नीरज शर्मा व उसके भाई श्री राम राजू अरविंद शर्मा व अन्य लोग दो मोटरसाइकिलओ पर बैठकर आए और सुनील की गाड़ी पर अंधाधुन फायरिंग कर दी गाड़ी तेज रफ्तार थी इसलिए किसी की जान को तो कोई आहत नहीं हुआ पर गाड़ी के टायर में एक गोली लगी घबराए हुए सुनील ने जल्द से जल्द दिमनी थाने पहुंच कर इसकी सूचना थाना अधिकारी को दी थाना अधिकारी ने 307 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया व पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
जिले में बढ़ते हुए अपराधों को रोकने के लिए जिले की पुलिस क्या कर रही है ऐसे में जब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह सरेआम गोली चलाने से भी नहीं चूक रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.