Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 4, 2021

अधिक ब्याज मिलने के लालच में अपने मूल पूंजी न गवायें, पुलिस अधीक्षक ने की आम जनता से अपील



देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 04 अगस्त 2021-आम नागरिकों को अधिक ब्याज के लालच में आकर चिटफंड कंपनियों से सावधान रहने की अपील जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। इसी तरह आटोमेटिक टेªेलर मशीन (एटीएम) कार्ड के दुरूपयोग एवं उनसे होने वाली धोखाधड़ी से बचने की सलाह भी दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविन्द कुमार कुजूर (आईपीएस) ने बताया कि कुछ प्राइवेट कंपनियां लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर जनता की गाढ़ी कमाई जमा करवाती है और बाद में अपना कारोबार समेट कर फरार हो जाती है। अतः किसी के बहकावे में न आकर अधिक ब्याज मिलने के चक्कर में अपने मूल पूंजी भी न गवायें।

      पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ने बताया कि इसी तरह ठग एवं धूर्त शातिर लोग फोन कर लोगों से एटीएम ब्लाक होने की धमकी देकर उसका पासवर्ड हासिल कर लेते हैं कि मैं अमुक बैंक से बोल रहा हूं आपका एटीएम कार्ड ब्लाक होने वाला है। यदि चालू रखना है तो अपना पासवर्ड बताओ ? ऐसी स्थिति में किसी अंजान फोनकर्ता को अपना 16 डिजिट वाला पासवर्ड नहीं बताना है और न ही एटीएम का चार अंको वाला पासवर्ड अन्यथा ठग की झांसे में आकर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से हाथ धो सकते हैं। एटीएम केंद्र में आपको सहयोग करने के नाम पर भी अंजान व्यक्ति मिलते हैं जो आपके एटीएम कार्ड की बदली कर देते हैं। ऐसे लोगों से भी सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह की खबरें आये दिन समाचार पत्रों मे पढ़ने को मिलती है, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम लोगों को लाखांे रूपये की लाटरी अथवा ईनाम फंसने का लालच देकर उन्हें फोन किया जाता हैं कि इसके लिए आप टैक्स गु्रप में कुछ प्रतिशत राशि जमा करें उसके बाद आपको चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट पे्रषित किया जायेगा। ठग द्वारा 10-15 हजार रूपये अपने खाते में जमा करवाये जाने पर और राशि जमा करने को कहा जाता है, ऐसे लोगों से भी सावधान रहें।


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad