*ग्राम पंचायत सरई पतेरा महिला सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त।*
संवाददाता साल्हेवारा -ग्राम पंचायत सरायपतेरा में सरपंच के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में आज पीठासीन अधिकारी के रूप में छुई खदान तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता 11 बजे, पंचायत भवन में अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए। सरपंच, उपसरपंच सहित सभी पंचगण उपस्थित थे।
पंचायत राज अधिनियम की धारा 21 में दिए प्रावधानों के तहत प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सरपंच, उपसरपंच को प्रक्रिया के दौरान बोलने का अवसर दिया गया। तत्तपश्चात मतदान की प्रक्रिया समझाते हुए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की गई। बारी बारी सभी ने मतदान किया। मतदान पश्चात गिनती हुई।
जिसमे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 8 और विपक्ष में 4 मत पड़े। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए, 9 मतों की आवश्यकता थी।
अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। वर्तमान सरपंच अपने पद पर बनी रहेगी।
प्रक्रिया के दौरान नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा,थाना प्रभारी कोमल राठौर अपनी टीम के साथ तथा पंचायत इंस्पेक्टर मोहित ध्रुव ,सहित पंचायत सचिव उपस्थित रहें ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.