आज कोटा ब्लॉक के आदिवासी ने पौधारोपण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया.......
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर- आदिवासियों की प्राचीन कला और संस्कृति आदिवासियो की अनमोल धरोहर है। आदिवासियों की प्राचीनतम परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए उनके विकास के लिए कासा संस्था लगातार प्रयास कर रही है,
आज कोटा ब्लॉक के लालमट्टी धोबघट , सिलपहरी,शिवपुर ,बाहरी झोरकी ,में समाज के पूर्वजो के याद में तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया ,इस शुभ अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा 6000 औषधि पौधे लगाया गए समाज के लोगों के द्वारा कर्मा, ददरिया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया बच्चों के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं बुजुर्गों के द्वारा अपनी पुरानी यादों को लोगों के बीच रखा गया , और लोगो को संदेश दिया गया कि जहाँ आदिवासी है वहाँ जंगल है ।विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ,जयंत कुमार कार्यक्रम प्रमुख दिल्ली से आदिवासी समाज को संबोधित करने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए,विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के लोगों को बधाई औरशुभकामनाएं दी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदिवासी समाज लखनलाल पैकरा,जनपद सदस्य धन सिंह,कासा संस्था प्रमुख परशुरामतिआड़ी,शबनम,उत्तरागनवीर,कर्मावती,सावित्री,शीतल वर्मा,निखिल ,कौशल,लखन,दिनेश,उपस्थिति थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.