लोकेशन-सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
दंतेवाड़ा में पत्रकारों से दुर्व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौप ज्ञापन
30.जुलाईको दंलेवाड़ा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित दैनिक अखबार नवभारत कार्यालय का घेराव कर गाली गलौज व मारपीट की कोशिश करने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के विषय को लेकर जिला मुख्यालय में स्थानीय बसस्टैंड परिसर के सामने सुकमा जिले के समस्त पत्रकारों ने धरना दिया ज्ञात हो कि 30 जुलाई के दिन पंचायत के कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधों द्वारा पूर्व सुनियोजित तरीके से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित दैनिक अखबार नवभारत कार्यालय पहुंचकर , दफ्तर का घेराव कर कार्यालय के अंदर मौजूद तीन पत्रकार अभिषेक भदौरिया , पंकज भदौरिया व प्रदीप गौतम के साथ जमकर गाली गलौज व मारपीट की कोशिश की गई पूरे घटनाक्रम के पीछे सीधे तौर पर जिपं उपाध्यक्ष व ठेकेदार सुभाष सुराना का हाथ है । सुभाष सुराना ने अपने भ्रष्टाचार को दबाने के लिए ही अखबार के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे पंचायत के भोले भाले आदिवासी जनप्रतिनिधियों को भड़काकर पत्रकारों के साथ मारपीट करने व कार्यालय में तोड़फोड़ करने के लिए भेजा था । 02 अगस्त को सुकमा जिला मुख्यालय में पत्रकारों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । सुकमा जिला पत्रकार संघ ने दंतेवाड़ा की घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से दंतेवाड़ा में दैनिक अखबार कार्यालय के घेराव की घटना की बारिकी से निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल और उसके पीछे साजिश रचने वालों पर जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की । ताकि भविष्य में दोबारा पत्रकारों के साथ इस तरह की अप्रिय स्थिति न बने ।इस धरना प्रदर्शन में तोंगपाल,कूकानार, छिंदगढ़, पुसपाल, दोरनापाल,पेंटा,कोंटा सहित जिला मुख्यालय के सभी समाचार पत्रिकाओं के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,पोर्टल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.