Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 31, 2021

*पहले सिलपत्थर से सिर पर किया वार फिर जिंदा समझकर टाँगी से कर दी हत्या......!*

 *पहले सिलपत्थर से सिर पर किया वार फिर जिंदा समझकर टाँगी से कर दी हत्या......!*




खबर कोरिया जिले से है जहां दिनांक 30 अगस्त को बैकुंठपुर टीम को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सारा में भूपेंद्र राजवाड़े को उसकी पत्नी ने सिर में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है।


जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा एस.पी कोरिया के निर्देश पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। ग्राम सारा पहुंचने पर वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई जिसमें प्रार्थी राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े (मृतक के पिता) ने बताया कि "आज सुबह जब मैं भूपेंद्र के घर आया तब देखा की भूपेंद्र मृत अवस्था में खाट पर आंगन में पड़ा है, तब मैंने बाकी परिवार को बताया।

उस दौरान मृतक भूपेंद्र की पत्नी अनुराधा घर पर नहीं मिली कुछ समय बाद मृतक का रिश्तेदार सत्यनारायण राजवाड़े आया और बताया कि रास्ते मे भूपेंद्र की पत्नी मिली थी उसके द्वारा पूछने पर बताई की भूपेंद्र के द्वारा दूसरी पत्नी रखने की बात पर झगड़ा हुआ था इसी बात को लेकर गुस्से में वो अपने पति की सीलपत्थर व टांगी से सिर में मारकर हत्या कर दी है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपिया अनुराधा की पतासाझी किया गया।

आरोपिया ग्राम सारा के हाई स्कूल के पास मिली, पूछताछ करने पर वह बताई की उसका भूपेंद्र रजवाड़े के साथ प्रेम विवाह 2014 में हुआ था, एवं दोनों को डेढ़ साल की एक बच्ची है,परिवार से दोनों अलग रहते हैं मृतक भूपेंद्र 5-6 माह पहले चांदनी बिहार पुर काम करने गया था और 15- 20 दिन में घर आना-जाना करता था।

दिनांक 20 अगस्त को वह काम करके वापस घर आया, भूपेंद्र किसी अन्य महिला से मोबाइल में बात करता था इसी बात पर हम दोनो में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। दिनांक 29अगस्त को इसी बात को लेकर दोनों के बीच पुनः लड़ाई-झगड़ा हुआ, भूपेंद्र द्वारा उसके साथ मारपीट भी किया गया।

जब रात्रि में भूपेंद्र बाहर आंगन में सो रहा था तो वह गुस्से में आकर मौका देखकर उसके सिर पर सिलपत्थर से मारी बाद में जिंदा है सोचकर टांगे से मारी, जिससे भूपेंद्र की मृत्यु हो गई आरोपिया के बताए अनुसार हत्या करने में प्रयोग सिलपत्थर टांगी जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad