आयुष मंत्री श्री कावरे ने आयुर्वेद के जनक
महर्षि चरक जयंती की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। मंत्री श्री कावरे ने अपने संदेश में कहा कि आयुर्वेद के ग्रंथ भावप्रकाश के अनुसार आज के ही दिन आयुर्वेद के महान आचार्य चरक का भी जन्म हुआ था। कहा जाता है कि आयुर्वेद को जानने और समझने के लिए आचार्य चरक के चिकित्सा सिद्धांतों को समझना बहुत जरूरी है। इसलिए आयुर्वेद के चिकित्सकों के बीच आचार्य चरक का महत्व सबसे ज्यादा है। चरक आयुर्वेद के पहले चिकित्सक थे, जिन्होंने भोजन के डायजेशन और रोगप्रतिरोधक क्षमता की अवधारणा को दुनिया के सामने रखा। भारत ही नहीं बल्कि, पूरे विश्व में चरक एक महर्षि एवं आयुर्वेद विशारद के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने आयुर्वेद का प्रमुख ग्रंथ ‘चरक संहिता’ लिखा था। मानव सेवा मे अपना जीवन समर्पित करने हेतु आप सभी आयुर्वेद चिकित्सकों को वंदन।
सीएनआई न्यूज़ बालाघाट ब्यूरो आनंद रन गिरे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.