*देव श्री जागेश्वर नाथ संस्कृत वेदांग विद्यालय में चल रहे संस्कृत सप्ताह का समापन*
*दमोह।* संपूर्ण विश्व में चल रहे संस्कृत सप्ताह का देव श्री जागेश्वर नाथ मंदिर बांदकपुर में स्थित संस्कृत वेदांग विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा आज समापन हुआ जहां पर संस्कृत वेदांग विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा संस्कृत पर संस्कृत भाषा में उद्बोधन दिया।
जिसमे संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला एवं सप्ताह के विषय 16 संस्कार पर विद्वानों द्वार अपने अपने मत साझा किया। इस कार्यक्रम में संस्कृत वेदांग विद्यालय के प्राचार्य कुंजीलाल डिम्हा जागेश्वर धाम मंदिर प्रबंधक राम
कृपाल पाठक, मुख्य अतिथि महेश पांडे, मदन दुबे, बालमुकुंद पांडे, विद्यालय शिक्षक मनोज द्विवेदी, रामेश्वर तिवारी एवं विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ इस संस्कृत साप्ताह के कार्यक्रम का समापन हुआ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.