बेलगहना से कोटा मार्ग की स्थिति जगजाहिर है। सिंगल वे होने के कारण होती है परेशानी। साथ ही सड़क के किनारे की गई पिचिंग बहने से निर्मित गड्ढे भी बन रहे दुर्घटना की वजह।
सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना से कोटा मार्ग पर बेलगहना चौकी के आगे बिजली ऑफिस के पास हुई बाइक दुर्घटना दो बाइक आपस मे भिड़े रास्ते मे बने गड्ढे के कारण एक बाइक दूसरे बाइक से जा टकराई। दोनों बाइक चालकों को चोटें आईं हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।
यह रास्ता रोजाना हजारों लोगों के कोटा बिलासपुर आने जाने में उपयोग होता है वहीं बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व तहसील कार्यालय की दूरी भी इसी मार्ग से तय होती है। किन्तु प्रशासन के उदासीन रवैये को मजबूत बनाने का काम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी करते हैं जो कभी भी इस मार्ग के मरम्मत की मांग ही नहीं करते । वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि यहां पर आए दिन ऐसी दुघर्टनाएं होती रहती हैं जिसकी जानकारी सरपंच व जनप्रतिनिधियों को भी दी गई है। अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया जा सका जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.