गुण्डरदेही । स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर लगभग डेढ़ साल बाद 2 अगस्त को स्कूलों का संचालन कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन के साथ शुरू हुआ । स्कूल संचालन में बच्चों एवं शिक्षको की स्वास्थ्य सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है । इसके लिए जिला प्रशासन एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। ग्राम पंचायत भाठागांव आर में शासकीय प्राथमिक शाला पूर्व माध्यमिक शाला उच्च्तर माध्यमिक शाला व सरस्वती शिशु मंदिर जैसे कुल चार शिक्षण संस्था संचालित है।
मंगलवार 3 अगस्त को कोविड-19 के संक्रमण से बच्चों एवं शिक्षको की सुरक्षा की मुहिम से जुड़ते हुए भाठागांव आर की संजीवनी केयर टीम के युवाओं द्वारा प्रत्येक संस्था को एक एक नग डिजीटल थर्मल स्कैनर थर्मामीटर मास्क व सेनेटाइजर भेंट किया । ज्ञात हो कि इनके पहले भी कोरोना काल के दौरान छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होते देख संजीवनी केयर टीम के युवाओं ने गांव के प्रमुख चौक चौराहों मे बच्चों का शिक्षण सहायक चार्ट चस्पा किया गया था ताकि बच्चे खेलते-कूदते शिक्षा के वातावरण से जुड़ा रहे । बता दे कि संजीवनी केयर टीम द्वारा कोविड 19 संक्रमण से सुरक्षा एवं बच्चों की शिक्षा की दिशा में लगातार सराहनीय कार्य की जा रही है।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.