Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 2, 2021

किसान विरोधी प्रदेश सरकार के खिलाफ खल्लारी में धरना...




महासमुंद 02 अगस्त 2021/ खल्लारी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान व जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा दुबेलाल साहू के आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी, किसानमोर्चा के द्वारा इस किसान विरोधी भूपेश सरकार के सहकारी समितियों के खाद का कोटा कम करके निजी बाजार में व्यापारी दलालों को ज्यादा खाद देने वाली भ्रष्ट काँग्रेस सरकार  के खिलाफ ग्राम खल्लारी में भाजपा मण्डलअध्यक्ष धरम दीवान के नेतृत्व में एक दिवसीय मण्डल स्तरीय धरना एवं प्रदर्शन किया गया है। ज्ञात हो कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा केंद्र द्वारा प्राप्त खाद का सोसायटीयों में उचित आबंटन न कर अपने नज़दीकी व्यापारियों में ही वितरण किया जा रहा है  जिसके चलते किसानों को सोसायटी से सही समय पर उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा और उन्हें बाजार से अधिक मूल्य पर खाद लेने पर विवश होना पड़ रहा है। यही नहीं किसानों से खरीदे गए गोबर से तैयार वर्मीकम्पोस्ट की एक सीमा तय कर किसानों को उक्त मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है जो कि किसानों के साथ अन्याय ही है। किसान वैसे तो आर्थिक मार झेल ही रहे हैं और अब उन्हें और अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। खेती का काम चल रहा है और किसान बिजली की कटौती के चलते और परेशान हो रहे हैं। जिसका समाधान किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। किसानों की उक्त समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए समय- समय पर भाजपा किसानमोर्चा द्वारा प्रदेश भर में आंदोलन कर महामहिम के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है।



आज के धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम में  जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकार ,पूर्वजिला महामंत्री एतराम साहू,  जिला महामंत्री युवा मोर्चा दिनेश रूपरैला, मंडल महामंत्री पूनम चंद्राकार,मंडल उपाध्यक्ष नंदकुमार निषाद, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष भुनेश्वर लोधी,अजजा मोर्चा अध्यक्ष पूरन सबर,मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हीरा राम साहू ,युवा मोर्चा महामंत्री एमन पटेल, पप्पू सांवरा युवामोर्चा कोषाध्यक्ष,कुबेर यदु जिला सदस्य, जतिन रूपरैला युवा मोर्चा, भेखलाल पटेल युवा मोर्चा सदस्य,अमरसिंह ठाकुर कार्यकर्ता, अमरीका ठाकुर, सृजन यादव, मिथलेश यदु, स्थानीय कार्यकर्ता व कृषक गण भारी मात्रा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व कीर्तन साहू महामंत्री किसानमोर्चा व आभार संजय साहू मंडल महामंत्री खल्लारी  द्वारा ज्ञापित किया गया।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad