Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 11, 2021

iRAD एप प्रारंभ, थाना प्रभारी, यातायात एवं विवेचकओं को दिया गया प्रशिक्षण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु भारत सरकार का प्रयास




खबर कोरिया जिले से है जहाँ सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन विभाग द्वारा iRAD (इन्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) एप पुलिस विभाग, आर.टी.ओ. एवं लोक निर्माण विभाग को सम्मिलित कर प्रारंभ किया गया है।



उक्त एप का उपयोग करने के संबंध में पुलिस विभाग जिला कोरिया के तीनो अनुविभागों क्रमश: बैकुण्ठपुर, चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ के विवेचना अधिकारियों को दिनांक 10.08.2021 से 12.08.2021 तक प्रशिक्षित किया जाना है। इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर iRAD एप के नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 10.08.2021 को पुलिस विभाग के बैकुण्ठपुर अनुविभाग के विवेचना अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर के क्रान्फ्रेस हाल में ऑनलाईन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



प्रशिक्षण में एप का उपयोग करने का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर एक विवेचक को किन-किन सावधानियों के साथ एप में प्रविष्टियां की जानी है इस बारे में जानकारी प्रदाय की गई तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया । प्रशिक्षण में बैकुण्ठपुर पुलिस अनुविभाग के समस्त थाना के थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी, प्रभारी यातायात तथा सायबर सेल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad