Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 7, 2021

विधायक दलेश्वर साहू जी ने किया 500 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

 विधायक दलेश्वर साहू जी ने किया 500 उत्कृष्ट  शिक्षकों का सम्मान                       


            डोंगरगांव, डोंगरगढ़ व छुरिया के शिक्षक हुए सम्मानित।

                                               डोंगरगांव विधायक व पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में  डोगरगढ़, डोगरगांव एवं छुरिया  विकासखंड के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे डोगरगांव, डोंगरगढ व छुरिया के के लगभग 500 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।  विधायक दलेश्वर साहू के निवास ग्राम आलीवारा में  आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राम वर्मा तथा अध्यक्षता मानस मर्मज्ञ रामकृष्ण हरिव्यासी ने की। इस कार्यक्रम में जिलाधीश तारन प्रसाद सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी सोम, अनुविभागीय अधिकारी पिस्दा  व  विकास खंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव, डोंगरगढ़ व छुरिया मौजूद थे।  इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत शिक्षा दूत व ज्ञानदीप  से सम्मानित शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  शिक्षादूत ज्ञानदीप  से अलंकृत  शिक्षकों को शासन के द्वारा ₹5000 की राशि भी प्रदान की गई।  

                            कार्यक्रम के आयोजक डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर  साहू व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जय श्री साहू ने सभी आगंतुक अतिथियों का तिलक अभिषेक कर अभिवादन किया,  मां सरस्वती की वंदना तत्पश्चात छत्तीसगढ़ कि राज्य गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  सर्वप्रथम विधायक दलेश्वर साहू ने स्वागत भाषण का पठन किया है जिसमें उन्होंने कहा की वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें  आए सभी शिक्षक व अतिथियों का अभिनंदन व  स्वागत है । कार्यक्रम को कलेक्टर राजनांदगांव ने संबोधित करते हुए कहां की शिक्षक का पद सम्मानित पद है और अधिकांशतः शिक्षक अच्छे ही  होते हैं,  शिक्षक एक सम्मानित  पद है जिसका सेवानिवृत्ति के पश्चात भी  हमेशा आदर की दृष्टि से देखा जाता है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  गोपाल राम वर्मा ने संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को बनाए रखने के लिए सभी शिक्षकों को एक अच्छा कार्य करने का सुझाव दिया।  कार्यक्रम अध्यक्ष रामकृष्ण दास हरिव्यासी   ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन में शिक्षक का गुणगान किया। विदित हो कि डोंगरगांव डोगरगढ़  के प्रत्येक संकुल से प्राइमरी, मिडिल, और हाई स्कूल से 1-1 उत्कृष्ट शिक्षक का चयन शिक्षा विभाग द्वारा इस सम्मान समारोह के लिए किया गया था । छुरिया विकास खण्ड के लगभग 30 शिक्षकों का भी सम्मान इस कार्यक्रम में किया गया । मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत शिक्षा दूत व ज्ञानदीप दीप सम्मान से सम्मानित होने वाले डोंगरगांव व डोंगरगढ के शिक्षक तोरण निषाद, सरस्वती साहू, एनेन्द्र शर्मा, पुष्पांजली चन्द्राकर, दावेन्द्र कुमार नागर, आलोक लारेंस, महादेव वाल्दे, विष्णु शर्मा, श्रवण कुमार यदु, अशोक ठाकुर, कुंती साहू, रोहित साहू, उमेंदी राम ठाकुर, राजेन्द्र साहू के अलावा   राष्ट्रपति व राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिनका सम्मान किया गया । कोरोना काल में अपनी जान गवा चुके 22 शिक्षकों को भी स्मरण किया गया तथा उनके परिजनों के माध्यम से उनका सम्मान किया गया।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad