Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 5, 2021

शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय 58 शिक्षक हुये सम्मानित

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर -- शिक्षक दिवस के अवसर पर आज महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की जबकि विशिष्ट अतिथि स्कूलशिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव थे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया गया , इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 04 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिये चयनित 54 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिये जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इनमें बलोदाबाजार जिले के विकासखंड भाटापारा की पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक केशव राम वर्मा को "डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार" और बलौदाबाजार जिले के विकासखंड सिमगा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसदा के व्याख्याता श्री चोवाराम वर्मा को "डॉ. गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार", महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा की शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला कसेकेरा के प्रधान पाठक श्री विजय कुमार शर्मा को "डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार" और गरीयाबंद जिले के विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उसरीजोर के शिक्षक कमलकिशोर ताम्रकार को "डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।


राष्ट्रपति से पुरस्कृत हुये प्रमोद शुक्ला 


इसी तरह महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वर्चुअली कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जगदलपुर जिला बस्तर के डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन राजधानी के मंत्रालय महानदी भवन में किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के सचिव डी.डी. सिंह और आयुक्त श्रीमती शम्मी आबदी ने डॉ. शुक्ला की इस उपलब्धि पर उन्हें पदक , प्रशस्ति पत्र , शाल और श्रीफल भेट कर शुभकामनायें देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव डी.डी. सिंह ने डॉ. प्रमोद शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में उनके लगन , निष्ठा के लिये उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से धन्यवाद दिया। आयुक्त आदिम जाति श्रीमती शम्मी आबदी ने कहा कि डॉ. शुक्ला हमें अपने नवाचार , सीखने की तकनीकों से प्रदेश का नाम आगे बढ़ायेंगे।

उल्लेखनीय है कि करपावण्ड बस्तर का एकलव्य विद्यालय पूरे देश का एकमात्र एकलव्य विद्यालय है। इस विद्यालय के शिक्षक डॉ. शुक्ला को उनके अनुकरणीय कार्य के लिये राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ आदिम जाति विभाग के लिये भी एक बड़ी उपलब्धि है , जिसके द्वारा राज्य में 71 एकलव्य विद्यालयों का संचालन किया जाता है। डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जिला बस्तर में अंग्रेजी के शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।  डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में किये गये प्रयोगों एवं नवाचार के माध्यम से अन्य शिक्षकों के लिये एक मिसाल पेश की है। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad