संतोष सहारे रिपोर्टर
रेवाडीह वार्ड के सरहद में स्थित ऐतिहासिक वर्षो पुरानी ,पूर्वजो से चली आ रही पूजनीय स्थल ,भैसासुर और बाई देवता जो कि सरक्षण के अभाव में एवं प्रतिकात्मक रूप में ना होने के कारण अपनी पहचान खो रही थी। इस विषय पर चिन्तन, विचार कर
रेवाडीह वार्ड व पेंड्री वार्ड के प्रबुद्ध वरिष्ठ जनों के विशेष मांग पर उनके निर्देशानुसार ,मंशाअनुरूप रेवाडीह वार्ड पार्षद भाई गामेंद्र नेताम जी एवँ पेंड्री वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि भैया इशाक खान जी के विशेष पहल पर ,दोनों वार्ड के जनसहयोग से इस वर्षो पुरानी पूजनीय स्थल का जीर्णोद्धार करते हुए। भैंसासुर और बाई देवता का गुढ़ी(चौरा) निर्माण हुआ है। जिसका प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कल (पोला पर्व पर) दोनों वार्ड के संयुक्त तत्वावधान में पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना एवँ गाजे बाजे के साथ पूरी धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ। उसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।जिसमे रेवाडीह वार्ड व पेंड्री वार्ड के सभी वरिष्ठ जन ,सभी जनमानस अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से रेवाडीह वार्ड पार्षद गामेंद्र नेताम जी, पेंड्री वार्ड पार्षद प्रतिनिधि इशाक खान जी, दोनों वार्ड के देवतुल्य पुरुष ईशर बैगा बाबा जी ,श्याम लाल सिन्हा बैगा जी, एवँ वरिष्ठ जन ,बंशी लाल नेताम, जी, भेलश मंडावी जी, मेघदास वैष्णव जी, खोरबाहरा राम साहू, विनोद साहू, कन्हैया सोनी, हीरा लाल कोमरे ,राजू झा, उमेश राजपूत, मुकेश ध्रुव,टिकेश यादव, रामेश्वर सिन्हा, मनोहर सिन्हा तथा रेवाडीह, पेंड्री वार्ड के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।उक्त जानकारी वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत ने दी



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.